प्रथम
पं.बृजलाल द्विवेदी पत्रकारिता सम्मान डॉ. व्यासको
--------------------------------------------------
वीणा
के श्रेष्ठ संपादन के लिए मिला सम्मान
रायपुर ।
पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखील भारतीय साहित्यिक प्रत्रकारिता सम्मान-2006
देश की सर्वाधिक प्राचीन मासिक पत्रिका
‘वीणा’(इंदौर)
के संपादक डॉ.श्यामसुंदर व्यास को प्रदान किया गया है। अक्टूबर 1927 से इंदौर
से सतत प्रकाशित होने वाली ‘वीणा’
के 80 वर्ष के साहित्यिक योगदान को रेखांकित करते हुए डॉ. व्यास के नाम का चयन
किया गया है। डॉ. व्यास 35 वर्षों से इस पत्रिका के संपादक हैं।
पं. बृजलाल
द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्य प्रत्रकारिता सम्मान की संयोजन समिति के
डॉ. परमात्मानाथ द्विवेदी ने बताया कि हिन्दी की स्वस्थ प्रत्रकारिता को समादृत
करने के उद्देश्य से इस पुरस्कार की शुरूआत की गई है। फैजाबाद में जन्में पं.
वृजलाल द्विवेदी बृजलाल द्विवेदी साधु प्रकृति के व्यक्ति के तथा आजीवन
लोकमंगल के कार्यों में रत रहे । उनकी पावन स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने यह
सम्मान स्थापित किया गया है। इस राष्ट्रीय सम्मान के अंतर्गत किसी साहित्यक
पत्रिका का उत्कृष्ट संपादक करने वाले संपादक की 11 हजार रूपये व स्मृति चिन्ह
प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। पहले पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय
साहित्यिक प्रत्रकारिता सम्मान के लिए निर्णायक मंडल ने हिन्दी की साहित्यिक
प्रत्रकारिता में यशस्वी योगदान के लिए
‘वीणा’
के संपादक डॉ. व्यास का चयन किया गया । 3 सितम्बर 1927 को इंदौर में जन्मे डॉ.
श्यामसुंदर व्यास शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, इंदौर से आचार्य पद से
1987 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उपन्यास, व्यंग्य कहानी, लघुकथा, नाटक ,समीक्षा
समेत हिन्दी की सभी विधाओं में उनकी लगभग 26 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
पं. बृजलाल द्विवादी स्मृति अखिल भारतीय साहित्य प्रत्रकारिता सम्मान से पहले
डॉ. व्यास साहित्य वाचस्पति, भारत भाषा भूषण, साहित्य भूषण और अक्षरादित्य जैसे
पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।



सम्मान 2006 के माननीय निर्णायकगण :
श्री विश्वनाथ
सचदेव, संपादक, नवनीत (मुंबई),
श्री विजयदत्त
श्रीधर, वरिष्ठ पत्रकार (भोपाल)
श्री रमेश
नैयर, संचालक, हिंदी ग्रंथ अकादमी, छत्तीसगढ (रायपुर),
श्री
सच्चिदानंद जोशी, कुलपति, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार वि.वि.
(रायपुर),
श्री गिरीश
पंकज, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार (रायुपर)



वर्ष 2007 के सम्मान हेतु पत्रिकाओं के संपादक निम्नांकित पते पर संपर्क कर
सकते हैं
संयोजक
बृजलाल
द्विवेदी स्मृति सम्मान समिति,
ए-2
अनमोल फ्लैट्स, अवंति विहार कॉलोनी, रायपुर, छत्तीसगढ़ -492001
ई-मेलः
mediavimarsh@gmail.com
lll