बस्तर क्षेत्र में मीडिया विमर्श का लोकार्पण एवं बाजारवाद पर व्याख्यान
----------------------------------------------------------
बहाव से हटकर नई दिशा दे मीडिया
:
लता उसेंडी
जगदलपुर ।
इंडियन मीडिया कांग्रेस बस्तर चैप्टर द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लता उसेंडी ने कहा कि समाज में चल रही
हलचलों को जानने का सशक्त माध्यम मीडिया ही है । इसलिए मीडिया को अब बहाव से
हटकर समाज को नई दिशा देने के लिए आगे आना होगा । इससे हटकर समाज को नई दिशा
देने के लिए आगे आना होगा । इससे समाज में व्याप्त विसंगतियां दूर होंगी । वे
जगदलपुर स्थित होटल रिखा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल
रहीं थी ।

उन्होंने कहा
कि पत्रकार समाज की कुरुपता को दूर कर कुरुपता को मिटाने और समाज का सुंदर
चित्र सामने लाने का भी यत्न करें । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुशाभाऊ
ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति सच्चिदानंद जोशी
ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में मीडिया क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं । अब
मीडिया कर्मियों को प्रोफेशन की चुनौतियों को समझकर रास्ता निकालना होगा ।
विशिष्ट अतिथि
महापौर गीतेश मल्ल ने कहा कि मीडिया के बिना आज समाज की कल्पना अधूरी है ।
जगदलपुर के कलेक्टर गणेश शंकर मिश्र ने मीडिया को समाज का दर्पण बताते हुए कहा
कि प्रिंट मीडिया ने आज भी अपने सामाजिक सरोकारों को जीवित रखा है । श्री मिश्र
ने कहा कि साहित्य अध्ययन में लोगों की रूचि कम होती जा रही है । ऐसे में अब वह
जगह प्रिंट मीडिया ने ले ली है । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिभूमि, रायपुर के
स्थानीय संपादक संजय द्विवेदी ने कहा कि छपे हुए शब्दों की सत्ता और उसकी
विश्वसनीयता आज भी कायम है । अखबारों के तेजी से बढ़ते प्रसार और बहु संस्करणों
ने एक नए तरह का लोकतंत्र स्थापित किया है जिसमें समाज अपना चेहरा देख सकता है
।
आयोजन में
स्वागत भाषण वरिष्ठ पत्रकार सुरेश रावल ने किया तथा आभार प्रदर्शन नरेश कुशवाह
ने किया । संचालन मीडिया कांग्रेस के बस्तर चैप्टर के संयोजक हेमंत पाणिग्राही
ने किया । कार्यक्रम में इंडियन मीडिया कांग्रेस बस्तर चेप्टर की अध्यक्ष एवं
दंडकारण्य समाचार की संपादक श्रीमती मणिकुंतला बोस, बस्तर चेम्बर ऑफ कामर्स के
अध्यक्ष संतोष जैन, शिक्षाविद के.के. झा, छत्तीसगढ़ उद्योग एवं व्यापार संघ के
प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज बोथरा, रायपुर चेप्टर के संयोजक जितेन्द्र सहित अनेक
साहित्यकार, पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।
lll