Media Vimarsh

मीडिया विमर्श जनसंचार के सरोकारों पर केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका  

(वर्ष 1, अंक - 3, मार्च - मई, 2007)

 संपादकीयआवरण कथादस्तावेजप्रसंगवशबातचीतमेरा समयसक्सेस स्टोरीविमर्शस्मृति-शेषपरदेशअंतरजालसाहित्यइत्यलम्

पत्रिका-जगत्अन्यान्यपाठ्यक्रमगतिविधिसमाचारसंदर्भ-कोशआलेख भेजिएआपके पत्रपुरातन अंकहमारा मिशनप्रकाशनमुख्य-पृष्ठ

 

समाचार

 

 

।। समंदर में छपता है अखबार।।

 

इंसान है तो उसे खबरें चाहिए, लेकिन धरती से कोसों दूर समंदर के भीतर लहरों से टकराते विमानवाही पोत पर सवार डेढ़ हजार लोग कई महीनों तक दीन-दुनिया के संपर्क से कटे हों तो उन्हें खबरें कौन सुनाएगा । खबरों की इसी ललक को देखते हुए इस पोत के कुछ जागरुक नौसेना कर्मियों ने एक नायाब तरीका खोज निकाला और आईएनएस विराट के सौ सैनिकों के लिए अखबार छापना शुरु कर दिया । सुबह की पहली किरण के साथ ही इस विशाल पोत की छोटी-छोटी केबिनों में आवेदन वाले कागज के आकार का अखबार ऐसे ही सरक जाता है, जैसे किसी के साथ ही इस कॉलोनी में लोगों की बालकनी में अखबार फेंक दिया जाता है ।

 

इस अखबार का नाम है विराट टाइम्स जो पेत के नौ सैनिकों के लिए बाहरी दुनिया की खिड़की की तरह काम करता है । वरना उन्हें कौन बताएगा कि तृणमूल नेता ममता बैनर्जी ने अपना उपवास कब खत्म किया और  नोएडा में किसी नर पिशाच ने बच्चों के कंकालों को अपने घर के पास बहने वाले गटर में बहा दिया या कब बगदाद में एक सुबह  सद्दाम हुसैन को फांसी पर लटका दिया गया। आईएनएस विराट के लेफ्टिनेंट कमांडर आरएस रंधावा ने इस जरुरत को समझा और विराट टाइम्स छपना शुरु हो गया । अब विराट पर कोई छपाई मशीन तो थी नहीं लिहाजा उन्होंने कंप्यूटर प्रिंट आउट को अपना साधन बना लिया ।

------------------------------------------------------------------

आप भी हमें ऐसे रोचक समाचार भेज सकते हैं - संपादक

------------------------------------------------------------------

                               lll                                                  

 

 

मानद सलाहकार संपादक-विश्वनाथ सचदेव संपादक-भूमिका द्विवेदी संपादक मंडल-श्रीकांत सिंह, गोपा बागची, पवित्र श्रीवास्तव

प्रवंध संपादक-चंदशेखर बघेल उपसंपादक-हेमंत पाणिग्राही वेब नियोजन-संजय द्विवेदी, जयप्रकाश मानस

 संपर्क- ए-2, अनमोल फ्लैट्स, अवंति विहार कॉलोनी. रायपुर, छत्तीसगढ़, दूरभाष-0771-2444107, ई-मेल- mediavimarshindia@yahoo.com

 

Google
WWW www.mediavimarsh.com