Media Vimarsh

मीडिया विमर्श जनसंचार के सरोकारों पर केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका  

(वर्ष 1, अंक - 3, मार्च - मई, 2007)

 संपादकीयआवरण कथादस्तावेजप्रसंगवशबातचीतमेरा समयसक्सेस स्टोरीविमर्शस्मृति-शेषपरदेशअंतरजालसाहित्यइत्यलम्

पत्रिका-जगत्अन्यान्यपाठ्यक्रमगतिविधिसमाचारसंदर्भ-कोशआलेख भेजिएआपके पत्रपुरातन अंकहमारा मिशनप्रकाशनमुख्य-पृष्ठ

 

गतिविधि

 

मीडिया विमर्श पत्रिका के सूचना का अधिकार विशेषांक का लोकार्पण

 ------------------------------------------------------------

मीडिया विमर्श से लोक-जागृति की राह आसानःअन्ना हजारे

 

 

 

रायपुर । मीडिया विमर्श पत्रिका के सूचना का अधिकार विशेषांक का लोकार्पण प्रख्यात गांधीवादी विचारक एवं समाजसेवी अन्ना हजारे ने किया । रायपुर के पहुना गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में हजारे ने कहा कि मीडिया विमर्श से ही लोग जागृति और लोग शिक्षा की राह आसान होगी । उन्होंने कहा कि यह पत्रिका लोकतांत्रिक देश के सूचना के अधिकार आंदोलन में अपनी स्वच्छ और निष्पक्ष भूमिका निभाएगी । श्री हजारे ने कहा कि सूचना के अधिकार और उसके कानून बनाने में पत्रकारिका की भूमिका की किसी तरह अनदेखी नहीं की जा सकती । उन्होंने कहा कि यह कानून तो देश के संविधान के समय ही 1950 में बन जाना था, लेकिन अफसर और सरकार अपने किसी काम का हिसाब नहीं देना चाहते, इसलिए इस कानून को बनने में 56 साल लग गए । उन्होंने कानून बन जाने के बाद इसके लागू होने के संबंध में कहा कि 56 साल पुरानी आदत है और एकदम से नहीं जाएगी ।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोलकाता विश्वविद्यालय में पत्रकारिता की प्रोफेसर डॉ.ताप्ती बसु ने की । कार्यक्रम में कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद जोशी, छत्तीसगढ़ वित्त आयोग के अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार बबन प्रसाद मिश्र, बसंतकुमार तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रमेश वर्ल्यानी,  डॉ. चैतन्य पुरुषोतेतम अग्रवाल, उज्मा अख्तर, डॉ. शाहिद अली, मालविका जोशी, डॉ. सुरेश, सतीश सिंह  ठाकुर, नरेन्द्र निर्मल, सुभाष मिश्र, रवि तिवारी एवं पत्रिका की संपादक भूमिका द्विवेदी उपस्थित थे ।

                               lll                                                  

 

मानद सलाहकार संपादक-विश्वनाथ सचदेव संपादक-भूमिका द्विवेदी संपादक मंडल-श्रीकांत सिंह, गोपा बागची, पवित्र श्रीवास्तव

प्रवंध संपादक-चंदशेखर बघेल उपसंपादक-हेमंत पाणिग्राही वेब नियोजन-संजय द्विवेदी, जयप्रकाश मानस

 संपर्क- ए-2, अनमोल फ्लैट्स, अवंति विहार कॉलोनी. रायपुर, छत्तीसगढ़, दूरभाष-0771-2444107, ई-मेल- mediavimarshindia@yahoo.com

 

Google
WWW www.mediavimarsh.com