।।मोबाइल पर पढ़ें अखबार।।
खबर
पढ़ने के लिए अब अगली सुबह तक इंतजार की जरूरत नहीं है,
क्योंकि इंटरनेट युग का
ई-पेपर जल्दी ही आपके सेलफोन पर भी उपलब्ध होगा।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जर्नल और इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून
ने वैप पोर्टल्स के सहारे मोबाइल पर समाचार पत्र उपलब्ध कराने की शुरूआत कर दी
है और इस तकनीक के प्रति लोगों का रूझान इस कदर बढ़ता जा रहा है कि पिछले दो साल
में सैकड़ों की संख्या में ऐसी वेबसाइटें खुल गई हैं,
जो मोबाइल उपभोक्ताओं को
सीधे उनके हैंडसेट पर पूरा अखबार मुहैया करा रही है। इस तकनीक से सेलफोन यूजर्स
को डब्ल्यूएमएल लैंग्वेज में किसी समाचार को मुख्य अखबार से अलग कर मोबाइल में
स्टोर करने और तस्वीरों को करीब से देखने की आजादी होती है।
अभी तक साधारण जीएसएम या वैप इनेबल्ड फोन पर महत्वपूर्ण समाचारों को अलर्ट के
रूप में भेजा जाता रहा है। यह काम मोबाइल पर सेवा प्रदान करने वाली सेल्यूलर
कंपनियों से जुड़े कॉल सेंटर ही करते थे,
लेकिन इन अलर्ट से यूजर की संतुष्टि नहीं हो पाती थी। खबरों
में एक्शन और रोमांच का पुट तब आता है,
जब समाचार को विस्तार से पढ़ा जाए।
मोबाइल समाचार पत्र की तकनीक ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा के बिना मुमकिन नहीं हो
सकती। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में बेहद कम कीमत (करीब ढाई डालर
प्रतिमाह) मोबाइल पेपर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे इंटरनेट के बाद मोबाइल
पत्रकारिता का एक नया दौर शुरू हुआ है और समाचार पत्रों के लिए नई भर्तियां की
जा रही हैं।
एशिया
में चीन ऐसा पहला देश हैं,
जहां ब्रॉडबैंड इंटरनेट की मदद से मोबाइल न्यूज पेपर सेवा को
पिछले साल शुरू किया गया था। दूसरी ओर तीन साल से मोबाइल न्यूज पेपर पढ़ रहे
अमेरिका के यूजर्स समाचारों को और अधिक इंटरेक्टिव बनाने के लिए मांग कर रहे
हैं। इसे देखकर एनानोवा जैसी न्यूज साइट्स ने मोबाइल यूजर्स की प्रतिक्रिया को
ब्लाग्स के रूप में अपनी साइट पर दर्ज करने का विचार शुरू किया है। आने वाले
समय में समाचार पत्रों की लोकप्रियता जानने के अलावा किस समाचार पर लोगों का
क्या प्रतिक्रिया है,
इसे आंकने का भी एक बेहतरीन माध्यम
होगा मोबाइल न्यूज पेपर।
lll