Media Vimarsh

मीडिया विमर्श जनसंचार के सरोकारों पर केंद्रित त्रैमासिक पत्रिका  

(वर्ष 1, अंक - 4, जून - अगस्त, 2007)

संपादकीयआवरण कथादस्तावेजप्रसंगवशबातचीतमेरा समयसक्सेस स्टोरीविमर्शस्मृति-शेषपरदेशअंतरजालसाहित्यइत्यलम्

पत्रिका-जगत्अन्यान्यपाठ्यक्रमगतिविधिसमाचारसंदर्भ-कोशआलेख भेजिएआपके पत्रपुरातन अंकहमारा मिशनप्रकाशनमुख्य-पृष्ठ

 

समाचार

16 वां साल लगा नेट को

 

पूरी दुनिया को एक कंप्यूटर में समेट देने वाला इंटरनेट अपनी उम्र के 16वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस अवधि में दुनियाभर में नौ करोड़ से ज्यादा वेबसाइटें बन चुकी हैं जिन पर रोजाना करोड़ों लोग सर्फिंग करते हैं। इसके बिना सूचना क्रांति की कल्पना नहीं की जा सकती है। पेश है इंटरनेट के इस सफर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां :-

6 अगस्त, 1991

टिम बर्नर्स-ली ने वेब सॉफ्टवेयर लाँच किया। आल्ट, हायपरटेक्स्ट न्यूज ग्रुप पर वर्ल्ड वाइड वेब प्रोजेक्ट पेश किया। बर्नर्स-ली के प्रोजेक्ट के कारण हायपरटेक्स्ट और नेट का मिलान हो गया।

 

मई 1993

मैसासूचेट्स इंस्टीटयूट टेक्नालॉजी ने पहला वेब न्यूज पेपर द टेक लॉच किया।

 

जून 1993

वेब पेज बनाने के लिए प्रोग्रामिंग लैंग्वेज 'एचटीएमएल' लाँच।

 

फरवरी 1994

येट अनादर हायआर्चिकल ऑफिशियस ओरेकल (याहू) की नींव रखी गई।

 

13 अक्टूबर 1994

इस दिन नेटस्केप ब्राउजर लांच किया गया।

 

25 अक्टूबर, 1994

एटीएंडटी ने जिमा नाम के ड्रिंक का वेबसाइट पर पहला विज्ञापन दिया।

 

फरवरी 1995

रेडियो एचके पहला पूर्णकालिक वेब रेडियो स्टेशन बना।

 

1 जुलाई 1995

पहला ऑनलाइन बुकस्टोर अमेजन डॉट कॉम लाँच।

 

9 अगस्त 1995

डॉट कॉम बूम से स्टाक मार्केट में उछाल। नेटस्टेक नासडैक के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ।

 

24 अगस्त 1995

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज इंटरनेट एक्सप्लोरर लॉच किया।

 

4 सितंबर 1995

इस दिन ऑनलाइन नीलामी साइट ई बे स्थापित।

 

15 दिसंबर 1995

पहला बहुभाषी इंटरनेट सर्च इंजिन अल्टा-विस्टा लांच

 

4 जुलाई 1995

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर हॉटमेल लाँच।

 

17 दिसंबर 1997

वेब कमेंटेटर जोर्न बर्गर ने वेबलॉग रचा, जिसे हम आज ब्लाग के नाम से जानते हैं।

 

सितंबर 1998

गूगल ने कैलिफोर्निया के एक गैरेज में अपना पहला ऑफिस खोला।

 

19 अक्टूबर 1998

इस दिन ओपन डायरी पहला ब्लाग जारी किया गया।

 

मई 1999

इस माह बोस्टन के एक छात्र शॉन फैनिंग ने नेपस्टर की स्थापना कर परचम लहराया। नेपस्टर में दोस्त आपस में फाइलों को साझा कर सकते थे।

 

अगस्त 1999

मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम एवरक्वेस्ट लाँच।

 

19 अगस्त 1999

फाइलों की शेयरिंग के लिए माय स्पेस वेबसाइट लॉच।

 

10 जनवरी 2000

एओएल ने टाइम वार्नर को 75 अरब रूपये में खरीदा।

 

7-9 फरवरी 2000

याहू, सीएनएन, अमेजन सहित 8 वेबसाइट हैकरों के हत्थे चढ़ गई।

 

अगस्त 2000

ऑनलाइन वेबसाइट्स की संख्या 2 करोड़ के पार हुई।

 

जनवरी 2001

पहली  बार पोडकास्टिंग का इस्तेमाल किया गया।

 

15 जनवरी 2001

ऑनलाइन एनसाक्लोपीडिया

 

4 सितंबर 2001

गूगल का सर्च इंजिन में इस्तेमाल। इसके पेज रैंक एलागोरिदम के लिए पेटेंट मिला।

 

नवंबर 2001

पोप जॉन पॉल द्वितीय ने अपने दफ्तर में लैपटॉप से पहली ई-मेल भेजी।

 

अप्रैल 2003

एप्पल की म्यूजिक डाउनलोड सुविधा आईटयून्स लॉच।

 

5 फरवरी 2004

जेनेट जैकसन की शर्ट एक प्रोग्राम में अकस्मात खुल जाना वेब इतिहास का सबसे ज्यादा सर्च विषय बना।

 

जुलाई 2004

वेब के जनक टिम बर्नर्स ली को सर की उपाधि मिली

 

19 अगस्त 2004

गूगल ने शेयरों की बिक्री लगभग चार हजार रूपये प्रति शेयर के भाव से की। डेढ़ वर्ष बाद प्रति शेयर भाव 19 हजार रूपये तक पहुंच गया।

 

नवंबर 2004

मोजिल्ला फायरफॉक्स वेब ब्राउजर लाँच किया गया।

 

फरवरी 2005

वीडियो साझा करने वाली पहली वेबसाइट्स 'यूटयूब्स डॉटकॉमलाँच की गई।

 

अक्टूबर 2005

अकेले एक वर्ष 2005 में सबसे ज्यादा 1.7 करोड़ नई वेबसाइट्स लाँच।

 

12 अप्रैल 2006

गूगल ने अपनी सीमित चीनी सेवा गू गे लांच की।

 

1 अगस्त 2006

    इस दिन तक करीब 92,615,362 वेबसाइट पूरी दुनिया में लॉन्च हो चुकी है।

 

lll

 

मानद सलाहकार संपादक-विश्वनाथ सचदेव संपादक-श्रीकांत सिंह संपादक मंडल- गोपा बागची, पवित्र श्रीवास्तव

प्रकाशक-भूमिका द्विवेदी उपसंपादक-हेमंत पाणिग्राही वेब नियोजन-संजय द्विवेदी, जयप्रकाश मानस

 संपर्क- ए-2, अनमोल फ्लैट्स, अवंति विहार कॉलोनी. रायपुर, छत्तीसगढ़, दूरभाष-0771-2444107, ई-मेल- mediavimarshindia@yahoo.com

 

Google
WWW www.mediavimarsh.com