वर्ल्ड न्यूजपेपर कांग्रेस की मेजबानी
भारत करेगा
नई दिल्ली।
दुनिया में प्रिंट मीडिया के सबसे बड़े सालाना आयोजन वर्ल्ड न्यूज पेपर कांग्रेस
और वर्ल्ड एडिटर्स फोरम एंड इंफो सर्विसेस एक्स्पो के वर्ष
2009 के
संस्करण की मेजबानी भारत करेगा। इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) ने कई देशों
के समाचार पत्र संगठनों को पीछे छोड़कर इस अहम आयोजन की मेजबानी हासिल की है।
आईएनएस के अनुसार 2009 में यह वर्ल्ड न्यूज पेपर
कांग्रेस और वर्ल्ड एडिटर्स फोरम एंड इंफो सर्विसेज एक्स्पो 21
से 25 मार्च तक होगा। आयोजन दुनिया भर
के समाचार पत्र प्रकाशकों, संवाद एजेंसियों और
क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों का प्रतिनिधि संगठन वर्ल्ड एसोसिएशन आफ न्यूजपेपर्स
(वैन) करता है। आईएनएस वैन का सदस्य है। आईएनएस के अध्यक्ष बाहुबली एस. शाह के
नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उद्धाटन सत्र
को संबोधित करने की रजामंदी दे दी है।


