प्रिंट
मीडिया की साख इलेक्ट्रॉनिक से ज्यादा
-------------------------------------------
जालंधर
। केंद्रीय
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने यहां कहा कि आज प्रिंट मीडिया
की साथ इलेक्ट्रानिक मीडिया से ज्यादा है । वह गांव-गांव तक पहूंचता है और आम
वर्ग पर उसका ज्यादा असर होता है । वे रविवार को दैनिक भास्कर के जालंधर-अमृतसर
संस्करण के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे ।
उन्होंने कहा
कि इलेक्ट्रानिक मीडिया की तरक्की तो खूब हूई, पर वहां हर न्यूज ही ब्रेकिंग है
। दूसरी ओर प्रिंट मीडिया में बहुत सोच-विचार कर और चर्चा के बाद लिखा जाता है
। दैनिक भास्कर समूह को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का ताकतवर ग्रुप
है । इस ग्रुप ने मुंबई में डीएनए जैसा अखबार निकालकर एक ऐसी प्रतिस्पर्धा पैदा
कर दी, जिसकी चर्चा दिल्ली के गलियारों में भी रही । इसके खिलाफ तो दिल्ली के
दो विरोधी भी मुंबई में एक हो गए ।
केंद्रीय
नगरीय विकास राज्यमंत्री आजय माकन ने इस मौके पर कहा कि जिस अखबार को 2.60
करोड़ लोग रोज पढ़ते हैं, उसका पंजाब में आना एक सौभाग्य की बात है । आम आदमी
मीडिया से ही अपनी राय बनाता है । ऐसे में भास्कर का रोल महत्वबूर्ण है । डीएनए
एकमात्र ऐसा अखबार है जो रोजाना खबरों का विश्लेषण देता है और जिसे पाठक पसंद
कर रहे हैं । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि दैनिक
भास्कर राष्ट्रीय हितों के अलावा स्थानीय मुद्दों को भी बराबर उजागर करेगा, ऐसी
आशा है । उन्होंने पंजाब की कुछेक मुद्दों की बात भी की ।
भास्कर समूह
के अध्यक्ष रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि पहले दिन ही भास्कर को पंजाब मं 1.76
लाख कापियों की शुरुआत मिली है । ऐसी सफलता और किसी राज्य में नहीं मिली ।
भास्कर समूह का सरोकार किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा से नहीं, आम आदमी से
है । दैनिक भास्कर पंजाब के लोगों के विश्वास में हमेशा कायम रखेगा और राज्य के
लोगों की आवाज के साथ खड़ा रहेगा ।
जीटीवी के
चेयरमैंन सुभाष चंद्रा ने कहा कि मीडिया को इस तरह की कोई गलतफहमी नहीं है कि
वह सरकार बना या गिरा सकता है । कलम और कैमरे का काम सिर्फ सच्चाई पेश करना है
। भास्कर समूह 20 साल में नंबर वन पर आ गया है । कारण यह है कि भास्कर समूह
गलतफहमी में नहीं रहता । आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है और जो सबसे तेज होगा, वही
जीतेगा ।
पंजाब के
स्थानीय निकाय मंत्री चौधरी जगजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि दैनिक भास्कर राज्य
की समस्याओं को बेहतर ढंग से उठाएगा । पंजाब के वित्तमंत्री सुरेन्द्र सिंगला
ने कहा कि देश में प्रजातंत्र को बचाने वाला मीडिया ही है ।
lll