राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म अदामिंते माकन अबू को इस साल भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भेजा गया है। इस फिल्म में हज के लिए पैसे जमा करने की खातिर एक गरीब इत्र विक्रेता की जद्दोजेहद को दिखाया गया है।
फिल्म के पटकथा लेखक, निर्देशक और सह-निर्माता सलीम अहमद की यह पहली फिल्म है। यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें सलीम कुमार और जरीना वहाब मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ फिल्म एवं अभिनेता समेत चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। सलीम कुमार ने इस फिल्म में संघर्षरत यूनानी दवा और इत्र विक्रेता की भूमिका निभाई है।
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के अध्यक्ष सुपर्ण सेन ने बताया कि फिल्म अदामिंते माकन अबू को ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चुना गया है। इसने 15 लोगों को पछाड़ कर अपनी जगह बनाई है। एफएफआई ही भारत से ऑस्कर के लिए जाने वाली फिल्मों का चयन करती है।
|
|
|
||||||||||
![Validate my Atom 1.0 feed [Valid Atom 1.0]](valid-atom.png)