मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने कला और संगीत के क्षेत्र में स्थापित किशोर कुमार व लता मंगेशकर सम्मानों की घोषणा कर दी। वर्ष 2010-11 का किशोर कुमार सम्मान अदाकार देवानंद तथा लता मंगेशकर सम्मान संगीतकार राजेश रोशन को दिया जाएगा।
इन दो प्रमुख सम्मानों की घोषणा करते हुए प्रदेश के संस्कृति व जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा है कि देवानंद व राजेश रोशन सिनेमा जगत के प्रमुख हस्ताक्षर हैं। इन दोनों सम्मानों में विभूतियों को दो-दो लाख रुपये, शॉल तथा श्रीफल प्रदान किया जाता है।
|
|
|
||||||||||
![Validate my Atom 1.0 feed [Valid Atom 1.0]](valid-atom.png)