वाक्यांश खोजें








Bing

लेखागार (Archive)

अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को वर्ष 2009 में शांति का नोबल पुरस्कार दिया जाना नोबेल पुरस्कारों के 110 के साल के इतिहास में सर्वाधिक विवादास्पद क्षण था।


पत्रिका ने नोबेल पुरस्कार घोषित किये जाने के मौके पर जारी10 सर्वाधिक विवादास्पद नोबेल पुरस्कारों की सूची में ओबामा को शांति का नोबेल दिये जाने को सबसे ऊपर रखा है। पत्रिका ने इस सूची में लोगों को शामिल करने का आधार नहीं बताया है।

पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति हां, हम कर सकते हैं के नारे के साथ विजय रथ पर सवार होकर वर्ष 2009 में सफलता हासिल करते हैं। टाइम ने लिखा कि बराक ओबामा को कार्यभार ग्रहण करने के मात्र 12 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और लोगों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिये किये गये उनके असाधारण प्रयासों की वजह से नोबेल शांति पुरस्कार देने का ऐलान किया गया था, जिससे कई लोगों की त्यौरियां चढ़ गई थी।

टाइम के मुताबिक, द न्यूयार्क टाइम्स समाचार पत्र ने भी इस फैसले को आश्चर्यजनक और चकित करने वाला बताया था, जबकि अन्य आलोचकों ने कहा कि नोबेल समिति की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं।

इस आलोचना पर नोबेल समिति ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने ठोस उपलब्धियों के बजाय वैश्विक सदभाव को बढ़ावा देने के लिये उनके द्वारा किये गये प्रयासों की वजह से ओबामा को यह पुरस्कार दिया है।

 
         
Bookmark and Share
टिप्पणी लिखें